- Hindi News
- युवाओं को मिलना चाहिए लोकसभा चुनाव में मौका
युवाओं को मिलना चाहिए लोकसभा चुनाव में मौका
दुर्ग - पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि युवाओं को लोकसभा चुनाव में मौका मिलना चाहिए। बीते विधानसभा चुनाव में जनता ने जातिवाद की राजनीति के खिलाफ जनादेश दिया है। उन्होंने बेमेतरा, बालोद, गुंडरदेही विधानसभा का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि ये अच्छी शुरुआत है। मापदंड जातिवाद नहीं बल्कि योग्यता होना चाहिए। लोकसभा में भी योग्यता को महत्व देने के वकालत की। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को पीसीसी की कमान मिली है। उनके नेतृत्व में उम्मीद है कि योग्य लोगों को पार्टी में महत्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में युवाओं को मौका न मिलने से हताश हैं। अविभाजित जिले में रविंद्र चौबे व भूपेश बघेल के बाद 20 साल में किसी अन्य युवा को मौका नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव में पराजित हुए लोगों को टिकट नहीं देना चाहिए।