पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुल्तानी मिट्टी से निखरती है त्वचा

मुल्तानी मिट्टी से निखरती है त्वचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई-3 - डॉ. खूबचंद शासकीय कॉलेज के गृह विज्ञान में पर्सनल ग्रुमिंग कार्यशाला हुई। उद्घाटन प्राचार्य एसके राजपूत ने किया और कहा कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अध्ययन के साथ ऐसे कार्यक्रमों का महत्व है, जो रोजगार भी दिलाता है। प्रशिक्षिका खुर्सीपार भिलाई की मनिंदर कौर ने मेनिक्योर एवं पेडिक्योर की विधि बताई। यदि धूप से स्कीन काली पड़ती है तो मुलतानी मिट्टी का मास्क लगाकर मोनिक्योर करें। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने हिस्सा लिया। मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. भारतीय सेठी, प्राध्यापिका डॉ. अल्पना देशपांडे, डॉ. राधा, सोनल व पूजा आदि उपस्थित थे।



शासकीय कॉलेज भिलाई-3 में पर्सनल ग्रुमिंग कार्यशाला हुई।