लीकेज सुधारने के लिए अभियान
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
निगम प्रशासन ने पाइपलाइनों की लीकेज सुधारने का अभियान तेज कर दिया है। आज आधा दर्जन स्थानों पर लीकेज की मरम्मत की गई। निगम प्रशासन के पास पाइपलाइन लीकेज से संबंधित 56 शिकायतें अभी भी पेंडिंग है। शासन की निदान सेवा के तहत कुल 209 शिकायतें आई थी। इसमें से 153 शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है।
निगम कमिश्नर एसके सुंदरानी ने बताया कि नदी रोड पर दो स्थानों पर, सिद्धार्थ नगर में दो, आपापुरा में एक और शिवपारा में एक स्थान पर पाइपलाइन की लीकेज की मरम्मत की गई। शहर के अन्य स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत का अभियान जारी रहेगा। इसके लिए जलकार्य विभाग में अलग अलग गैंग बनाए गए हैं। निगम के जलकार्य विभाग में सबसे ज्यादा शिकायत पाइपलाइन की लीकेज से संबंधित समस्या की है। पाइपलाइनों में लीकेज के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। लीकेज के कारण गंदे पानी की सप्लाई की समस्या भी कई बार आई है। जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिलने पर गैंग भेजकर लीकेज की मरम्मत कराई जाती है।
हाल ही में शंकर नगर में तीन स्थानों पर लीकेज की मरम्मत की गई। इसके अलावा मोहन नगर, मुक्त नगर, कन्हैयापुरी चौक के पास व पीएचडी काम्पलेक्स के पास लीकेज सुधारने का काम किया गया। नदी रोड में पोहा मिल के सामने 16 इंची पाइप में प्राइवेट कनेक्शन बंद कर लीकेज की समस्या दूर की गई। भैंस खटाल व गैराज के सामने भी प्राइवेट कनेक्शन बंद कर लीकेज की मरम्मत की गई।
पाइपलाइन की मरम्मत का काम किया जा रहा।