पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करें: कलेक्टर

लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करें: कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग .समय सीमा की बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ब्रजेशचंद्र मिश्रा ने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने निर्देशित किया। विभागों को दिए गए वित्तीय व भौतिक लक्ष्य, विभिन्न निर्माण का र्यो, लंबित प्रकरणों, हितग्राही मूलक योजनाओं, राजस्व प्रकरणों और धान खरीदी केन्द्र आदि की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी प्रकरणों का समय पर निराकरण करने कहा।
धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक की गई खरीदी, परिवहन एवं किसानों को किए गए भुगतान की जानकारी ली। धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से भी स्थिति की जानकारी ली। राशन कार्ड बनाने व वितरण की जानकारी लेते हुए उन्होंने अब तक जारी किए गए राशन कार्ड का सत्यापन शीघ्र कराने कहा। बैठक में मध्यान्ह भोजन, शाला गणवेश वितरण, शिक्षकों की उपस्थिति, वेतन भुगतान, रेडी-टू-ईट, कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों, मनरेगा अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्य आदि की जानकारी ली।



टीएल की बैठक में कलेक्टर ने विभागवार कार्र्याे की समीक्षा की