वार्षिकोत्सव मनाया गया
दुर्ग - महात्मा गांधी विद्यालय में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। मुख्य अतिथि महापौर डा. शिव कुमार तमेर स्कूल के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करेंगे। सभापति डा. देव नारायण तांडी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में नरेंद्र चंदेल, दिनेश देवांगन, सुरेंद्र बजाज सहित अन्य पार्षद मौजूद रहेंगे।