टिकट के लिए हस्ताक्षर
दुर्ग - लोकसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में युवा वर्ग को टिकट देने की मांग करते हुए आज जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी ने शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। मेरी राय, मेरा सांसद अभियान के तहत नागरिकों, युवाओं समेत व्यापारियों से सांसद चुनाव के लिए लोगों से राय मांगी गई। इंदिरा मार्केट में चलाए गए अभियान के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आलोक पांडेय, अभिषेक शर्मा, राहुल लहरे, रिंकू शुक्ला, विकास चौधरी, सौरभ प्रभात सहित अन्य युवा कांग्रेसी मौजूद थे।