पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राकेश ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

राकेश ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राकेश ने लांग जंप में जीता रजत पदक
भिलाई - सेल एथलेटिक्स अकादमी के कैडेट राकेश कुमार ने 11वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता पिछले हफ्ते तक रांची ((झारखंड)) में आयोजित थी। राकेश ने प्रतियोगिता के लांग जंप स्पर्धा में 6.48 मीटर की लंबी कूद लगाते हुए रजत पदक हासिल किया। इसके पूर्व राकेश ने वेस्ट जोन प्रतियोगिता 2012-13 एवं 2013-14 में भी लांग जंप में लगातार दो वर्ष कांस्य पदक प्राप्त किया है। कैडेट राकेश अकादमी के 9वें बैच के छात्र हैं। वे सेल एथलेटिक्स अकादमी के एनआईएस प्रशिक्षक अनिरुद्ध एवं ई व्ही सूर्यसेन से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।