प्रावीण्य सूची में भिलाई का दबदबा
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की प्रावीण्य सूची में सेक्टर 6 स्थित श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने स्थान बनाने में सफलता हासिल की है।
एमएससी माइक्रोबायलोजी की छात्रा शशी राजभर ने प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार नेहा श्रीवास्तव ने आठवां, एमएस सी कम्प्यूटर साइंस की तरन्नुम रसीद ने छठवां, नौसीन बुशरा ने सातवां स्थान, एमए अंग्रेजी में आकांक्षा इंगले ने दूसरा, हरप्रीत कौर ढिल्लों ने पांचवां, फरहा सीरीन ने सातवां, जया सरकार ने नवां, एमएड की छात्रा लिपिका बेरा ने दूसरा, बीएड की कल्याणी मिश्रा ने सातवां तथा नीरजा मोहिते ने आठवां स्थान अर्जित कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर श्री गंगाजली शिक्षण समिति के अध्यक्ष आईपी मिश्रा, प्राचार्या डॉ रक्षा सिंह, अति. निदेशक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव व समस्त प्राध्यापकों ने शुभकामनाएं दी है।
गोपेंद्र, अश्वनी व फरहीन ने सूची में बनाया स्थान
स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिसमें बीएड के गोपेंद्र साहू, एएससी बायोटेक के के अश्वनी, बी कॉम के फरहीन नाज को रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। जिस पर गंगाजली शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्राचार्या डॉ हंसा शुक्ला ने बधाई दी है।