पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र ट्रेन की चपेट में आया, पैर कटा

छात्र ट्रेन की चपेट में आया, पैर कटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
इंजीनियरिंग का एक छात्र बुधवार सुबह ट्रेन पकडऩे के चक्कर में गिर गया। जख्मी हालत में उसे सेक्टर-9 अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसका एक पैर काटने की नौबत आ गई। बीएसपी के इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉप में पदस्थ भिलाई-तीन निवासी दुष्यंत चंद्राकर का बेटा नितिन चंद्राकर एनआईटी रायपुर में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र है। रोजाना की तरह आज भी वह कॉलेज जाने घर से निकला था। ट्रेन पकडऩे की हड़बड़ी में वह नीचे गिर गया, जिससे उसका बायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने आपरेशन कर उसका जख्मी पैर काट दिया।