बीएसपी अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
दल्लीराजहरा - सेल स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले लौह अयस्क समूह के 4 अधिकारी एवं 64 कर्मचारियों को दीर्घ सेवा सम्मान के अंतर्गत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आईएस ठाकुर एवं आभार व्यक्त एमडी सागर ने किया। समारोह में उप महाप्रबंधक तपन सूत्रधार, एनके मंडल, एसके सोनी, राजेन्द्र बेहरा, ज्ञानेन्द्र सिंह, अशोक बांबेश्वर उपस्थित थे।