पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिड डे मील में लापरवाही, तीन की वेतन वृद्धि पर रोक, बीईओ को दी चेतावनी

मिड डे मील में लापरवाही, तीन की वेतन वृद्धि पर रोक, बीईओ को दी चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
धमधा ब्लाक के सिरनाभाठा गांव के प्राइमरी स्कूल के बच्चों को एक माह तक मध्यान्ह भोजन न मिलने के मामले में हेडमास्टर, संकुल समन्वयक और बीईओ कार्यालय के मध्यान्ह भोजन प्रभारी पर कार्रवाई की गई है। डीईओ ने बीईओ और असिस्टेंट बीईओ को अंतिम चेतावनी पत्र देते हुए कहा है कि भविष्य में दोबारा ऐसा होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
डीईओ ने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही के लिए मध्यान्ह भोजन प्रभारी सीबी राजपूत, हेडमास्टर साधना दानी, संकुल समन्वयक शिवकुमार राठौर की एक एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं। मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की मानीटरिंग न करने के कारण बीईओ आरसी देशलहरा और एबीईओ टीआर साहू को चेतावनी पत्र दिया गया है।
सिरनाभाठा के प्राइमरी स्कूल में पढऩे वाले बच्चों को नवंबर माह में मध्यान्ह भोजन नहीं दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर डीईओ ने शिक्षा विभाग के सहायक संचालक एएनवीएस स्वामी को जांच करने कहा। रिपोर्ट में बीईओ, एबीईओ, हेडमास्टर, मध्यान्ह भोजन प्रभारी सहित संकुल समन्वयक को लापरवाही के लिए जिम्मेदार माना गया।
जांच के बाद संबंधित लोगों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब मिलने पर डीईओ ने जवाब को संतोषजनक न मानते हुए आज वेतनवृद्धि रोकने व अंतिम चेतावनी देने की कार्रवाई की गई है। डीईओ ने कहा कि मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का संचालन जिम्मेदारी से होना चाहिए। ऐसा न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।