- Hindi News
- निगम की कीमती जमीन पर फ्री में खरीदी बिक्री का धंधा
निगम की कीमती जमीन पर फ्री में खरीदी-बिक्री का धंधा
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
दक्षिण गंगोत्री सुपेला के व्यापारी बेदखली अभियान के दौरान अवैध कब्जा हटाए जाने और रोड से सामान हटवाएं जाने के बाद भी फिर से रोड पर व्यवसाय करने लगे हैं। जिस जमीन पर वे लाखों का व्यवसाय कर रहे हैं वह नगर निगम की है जिसका वे कोई टैक्स भी नहीं पटाते।
बेदखली के बाद निगम के अधिकारियों ने कहा था कि दोबारा अवैध कब्जा होने से रोकने के लिए खाली हुई जगहों की मानीटरिंग की जाएगी। पर ऐसा नहीं हो रहा है। दक्षिण गंगोत्री में गुरुकृपा एसोसिएट्स, अनाल होंडा, होतवानी आटो, राज कार पार्लर, टायर दुकान सदगुरु, लकी मोटर्स सहित अन्य दुकानों के सामने रोज ही कई गाडिय़ां खड़ी रहती हैं। इसी तरह पीछे बी ब्लाक की दुकानों के सामान भी रोड तक फैलाकर रखे जा रहे हैं।
केवल दो दिन की मानीटरिंग
निगम के दस्ते ने बेदखली के दो बाद केवल दो दिन तक रोड की मानीटरिंग की। व्यापारियों ने इसका फायदा उठाया। वे अपना व्यापार धीरे-धीरे फिर रोड तक फैला रहे हैं। अनाल होंडा के सामने पहले सर्विस रोड से सटकर नई गाडिय़ां रखी जा रही थी, अब शो रूम से सटकर मगर बाहर रखी जा रही हैं।
॥अभी पार्किंग विकसित करने के काम में व्यस्त हूं। टीम खाली हुई जगहों की मानीटरिंग कर रहा है। अवैध कब्जा नहीं हुआ है, होने भी नहीं दिया जाएगा। संजय शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी जोन-1, नगर निगम भिलाई
अवैध कब्जा नहीं होने देंगे
फोरलेन का सर्विस रोड खाली कराने के बाद दक्षिण गंगोत्री पर वाहन खड़ा कर रहे व्यवसायी।
फिर सड़क पर व्यापार - शो-रूम के बाहर रखी जा रही है गाडिय़ां