पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोजन चखने का रजिस्टर मेंटेन नहीं, हेडमास्टर को शोकॉज

भोजन चखने का रजिस्टर मेंटेन नहीं, हेडमास्टर को शोकॉज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग . लाल बहादुर शास्त्री प्राइमरी स्कूल में अव्यवस्था की शिकायत मिलने पर आज डीईओ आशुतोष चावरे ने आज स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के आसपास गंदगी होने व अन्य समस्याओं पर निगम प्रशासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन चखने का रजिस्टर मेंटेन न होने पर हेडमास्टर को शोकॉज नोटिस जारी की गई है। डीईओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूल के आसपास काफी गंदगी होने का पता चला। स्कूल के सामने निगम की पुरानी लाइब्रेरी भवन काफी जर्जर है। बेकार पड़े जर्जर भवन को तोड़कर यहां स्कूली बच्चों के लिए खेल मैदान बनाया जा सकता है। उन्होंने विभागीय अफसरों को स्कूल के आसपास सफाई व्यवस्था व जमीन देने के लिए निगम प्रशासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। स्कूल में पढ़ाई में लापरवाही देखकर उन्होंने शिक्षकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।



दो दिन से बच्चों को

नहीं दिया गया भोजन



एक माह तक सिरनाभाठा स्कूल के बच्चों को भोजन नहीं देने का मामला

ऐसे हुई लापरवाही

धमधा ब्लाक के डंगनिया स्कूल में उन्नति सेवा समिति ने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का संचालन करने आवेदन दिया था। डंगनिया स्कूल की बजाय सिरनाभाठा स्कूल जिम्मेदारी मिलने पर समिति की अध्यक्ष साजदा बेगम कुरैशी ने सिरनाभाठा स्कूल में संचालन करने से इंकार कर दिया। इसके बाद शाला विकास समिति के अध्यक्ष शिवकुमार चक्रधारी ने दो माह तक मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का संचालन किया। मध्यान्ह भोजन की राशि चक्रधारी को न मिलने पर उन्होंने दिवाली के बाद भोजन व्यवस्था से इंकार कर दिया। एक माह तक बच्चों को भोजन न मिलने के बावजूद विभागीय अफसरों ने वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। इस मामले में आज कार्रवाई की गई है।