- Hindi News
- 2 को कचांदुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
2 को कचांदुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
भिलाई - चंदूलाल चन्द्राकर की पुण्य तिथि पर रविवार को सीएम मेडिकल कॉलेज, कचांदुर में नि:शुक्ल चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगेगा। जिसमें मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।संस्था के अधिशासी निदेशक डॉ एमपी चन्द्राकर ने बताया कि 2 फरवरी को शिविर प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा जिसमें मेडिसिन, शिशु रोग, दंत रोग, मनोरोग, न्यूरो सर्जरी, आदि से संबंधित इलाज व परामर्श चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे। मरीजों को एक्स रे, ईसीजी, सोनोग्राफी, टीएलसी, डीएलसी आदि की जांच हुई।