- Hindi News
- अधूरी पड़ी है चंडी चौक से निकलने वाली दो सड़कें
अधूरी पड़ी है चंडी चौक से निकलने वाली दो सड़कें
ञ्चउरला से नदी जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य सालभर में भी नहीं हुआ पूरा।
ञ्चनयापारा रोड की चौड़ाई के आधे हिस्से में ही हुआ आधा अधूरा डामरीकरण
सिटी रिपोर्टर. दुर्ग
शहर की प्रमुख सड़कों का निर्माण आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। चंडी चौक से गयानगर होते हुए नदी तक टू लेन रोड का निर्माण कई महीने से बंद है। रोड निर्माण करने की मांग कई बार करने के बावजूद पीडब्लूडी अफसरों ने काम शुरू नहीं कराया है। इसी तरह चंडी चौक से नयापारा रोड का काम भी अधूरा छोड़ दिया गया है।
पीडब्लूडी ने चंडी चौक से नदी तक पौने चार करोड़ रुपए की लागत से टू लेन का निर्माण का काम शुरू किया था। ये काम पिछले साल बारिश के पहले तक जारी रहा। बारिश के बाद चुनाव आचार संहिता के कारण रोड निर्माण नहीं हुआ। चुनाव के बाद एक दो स्थानों पर लेवलिंग के सिवा कांट्रैक्टर ने कोई काम नहीं किया है।
गयानगर के वार्ड पार्षद दिनेश देवांगन ने बताया कि कई बार पीडब्लूडी अफसरों को रोड निर्माण शुरू कराने कहा गया है। इसके बावजूद उरला क्रासिंग के आगे कुछ दूरी तक रोड निर्माण हो पाया है। रोड का काफी हिस्सा छोड़कर निर्माण करने के साथ ही एक दो स्थानों पर रोड का हिस्सा अभी से उखडऩे लगा है। इसकी शिकायत ईई व एसई से की जाएगी। इधर चंडी चौक से नयापारा तक रोड चौड़ीकरण का काम भी आधा अधूरा है।
चंडी चौक से आगे रोड के काफी हिस्से पर डामरीकरण नहीं किया गया है। इसके आगे लगभग 12 फुट चौड़ी रोड के 4 से 6 फुट हिस्से पर डामरीकरण नहीं किया गया। रोड की चौड़ाई के पूरे हिस्से पर डामरीकरण न होने से वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। पार्षद राजकुमार साहू ने बताया कि रोड के आधे हिस्से में डामरीकरण की लेयर बिछाई गई है जबकि आधे हिस्से में डामरीकरण नहीं किया गया है। इसके कारण यहां अक्सर लोग बैलेंस बिगडऩे के कारण गिर जाते है।
समस्या - रुक-रुककर हो रहा है नयापारा व बेलोदी मार्ग का काम
डामर नहीं होने से रुका काम
॥डामर की सप्लाई न होने के कारण काम रोका गया है। एक हफ्ते के भीतर डामर सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद यहां डामरीकरण का काम शुरू किया जाएगा।ञ्जञ्ज
जगदीश केशरवानी, एई नगर निगम
चंडी मंदिर से उरला-बेलोदी जाने वाली सड़क में अधूरा पड़ा है चौड़ीकरण।