- Hindi News
- अफसरों के बराबर कर्मियों का वेतन, सुविधाओं में फिसड्डी
अफसरों के बराबर कर्मियों का वेतन, सुविधाओं में फिसड्डी
अफसरों का वेज रिवीजन २०१७ में होगा। तब तक कर्मियों का वेतन और बढ़ेगा।
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
इस्पात कर्मियों के नए वेज रिवीजन के बाद मूल वेतन ((बेसिक)) के मामले में अफसरों-कर्मियों के बीच की खाई कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन भत्तों और सुविधाओं के मामले में कर्मी आज भी फिसड्डी हैं।
पूर्व में 1 जनवरी 2007 को लागू वेतन समझौते में कर्मियों के लिए 5 साल की मियाद रखी गई थी। अफसरों के लिए यह अवधि10 साल के लिए सैद्धांतिक तौर पर मान्य की गई थी। उस वेज रिवीजन में अफसरों को 30 प्रतिशत और कर्मियों को 21 प्रतिशत एमजीबी मिला। जबकि पक्र्स के मामले में अफसरों ने बाजी मार ली और अपना पक्र्स 46 प्रतिशत तय करवा लिया। दूसरी तरफ कर्मियों के लिए यह राशि औसतन 3500 से आगे नहीं बढ़ पाई। नए वेज रिवीजन में एस-1 ग्रेड के कर्मी को स्पेशल अलाउंस आज की तारीख में लगभग 1 हजार रुपए लगभग बनेगा। जबकि ई-1 के अफसर आज भी 46 प्रतिशत पक्र्स का लाभ उठा रहे हैं। कर्मचारी-अफसर के बीच सुविधाओं और वेतनमान को लेकर खाई चौड़ी होती जा रही है।
डीए का 50 प्रतिशत बेसिक में मिलाने की मांग पर अमल होने को है। जैसे ही सेल मैनेजमेंट इस संबंध में फैसला लेगा, अफसर अपने कर्मियों से और भी आगे निकल जाएंगे। अफसरों के परफार्मेंस रिलेटेड पे ((पीआरपी)) के मुकाबले कर्मियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि काफी कम है। पूर्व में जहां अफसरों-कर्मियों दोनों को एक सा बोनस मिलता था, लेकिन बाद में अफसरों के पीआरपी की राशि लगातार बढ़ती गई वहीं इसके अनुपात में कर्मी पिछले तीन साल से 18,270 रुपए ही बोनस ले रहे हैं।
अफसरों और कर्मियों के बीच बढ़ सकती है खाई
इन मुद्दों पर श्रमिक नेताओं का रुख साफ नहीं
> कम ब्याज दर पर शिक्षा ऋण की सुविधा पर कोई चर्चा नहीं > एचबीए लोन को फिर शुरू कराने कोई चर्चा नहीं > ई.जीरो पालिसी में मूलभूत सुधार कोई चर्चा नहीं > महारत्न होने के बाद भी अन्य महारत्नों के कर्मियों से कम वेतनमान पर मौन > एचआरआर में 10 प्रतिशत की कटौती का प्रावधान जबकि अफसरों को नए बेसिक का 20 प्रतिशत एचआरए में > प्रधानमंत्री ट्रॉफी की राशि कर्मियों के मध्य बांटने की कोई योजना नहीं > सामान्य मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति के पहल की कोई योजना नहीं > एस-12 ग्रेड के बारे में कोई चर्चा नहीं > एस-6 ग्रेड कर्मियों को कार लोन एवं मोबाइल सुविधा पर कोई चर्चा नहीं।
वेज रिवीजन का असर - एस-११, १२ ग्रेड का बेसिक वेतन ई-०, १ से भी ज्यादा
सेल में अफसरों की सेलरी का बेसिक
ग्रेड न्यूनतम बेसिक
ई-0 12,600
ई-1 20,600
ई-2 24,900
ई-3 32,900
ई-4 36,600
ई-5 43,200
ई-6 51,300
ई-7 51,300
ई-8 51,300
ई-9 62,000
17 फीसदी एमजीबी मिलने के बाद कर्मियों का वेतन
ग्रेड वर्तमान नया
एस-1 8630 15,830
एस-2 8890 16,300
एस-3 9160 16,800
एस-4 9440 17,310
एस-5 9730 17,840
एस-6 10,120 18,560
एस-7 10,530 19,310
एस-8 10,960 20,100
एस-9 11,400 20,910
एस-10 11,860 21,750
एस-11 12,460 22,850
अफसरों के पेंशन के लिए 9 फीसदी राशि तय
बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केडी प्रसाद और महासचिव के के यादव ने बताया कि अफसरों की पेंशन योजना लगभग फाइनल हो चुकी है। मैनेजमेंट की ओर से देय राशि बेसिक और डीए का 9 प्रतिशत तय किया गया है। इनमें उन अफसरों को शामिल किया गया है जो 1 जनवरी 07 को सेवाएं दे चुके हैं या दे रहे हैं।
जानकारी ये भी