बीएसपी तोड़ू दस्ते ने तोड़े अवैध कब्जे
भिलाई - नगर सेवा विभाग की इंफोर्समेंट टीम की टाउनशिप में बेदखली कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। उसने मरोदा के संतोषी पारा में करीब छह अवैध निर्माण को तोड़ा। यहां अवैध रूप से पक्के मकानों का निर्माण किया जा रहा था।प्रभावितों में शैल कुमारी, गोदावरी देवांगन, श्रवण देवांगन सहित अन्य लोग शामिल हैं। यहां रेल पटरी से लगी बीएसपी की करीब पांच एकड़ जमीन है। आसपास कई मकानों का अवैध निर्माण किया गया है, लेकिन टीम ने पूर्व में निर्मित मकानों पर कार्रवाई नहीं की। केवल नए निर्मित मकानों पर ही कार्रवाई की गई। प्रभावितों ने इसके कारण प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप भी लगाया।