पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महात्मा गांधी स्कूल में वार्षिकोत्सव

महात्मा गांधी स्कूल में वार्षिकोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग .महात्मा गांधी स्कूल में वार्षिकोत्सव के दौरान आज महापौर डा. शिव कुमार तमेर ने स्कूल के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया। रंगारंग प्रस्तुतियों के दौरान लोकगीत, देशभक्ति पूर्ण गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में डा. तमेर ने कहा कि महात्मा गांधी स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने खेल व पढ़ाई के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
इस मौके पर निगम कमिश्नर एसके सुंदरानी ने कहा कि स्कूल स्टाफ की मांग पर हाल व दूसरे कमरे का निर्माण, बाथरूम को व्यवस्थित करने और कुश्ती खेल के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूल में छात्रों की संख्या के आधार पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्कूल की व्यवस्था बेहतर बनाने आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।