पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपीएस की पढ़ाई हुई और महंगी

डीपीएस की पढ़ाई हुई और महंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
डीपीएस ने एक बार फिर ट्यूशन व बस फीस बढ़ाने की तैयारी में है। पीटीए की बैठक में ट्यूशन फीस करीब 11 प्रतिशत व ट्रांसपोर्ट फीस में 10 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं यूनिफार्म व पुस्तकों के दाम में राहत देने की कोशिश की गई।
मंगलवार को पीटीए बैठक में स्कूल प्रबंधन की ओर से फीस को लेकर जो प्रस्ताव रखा गया उसके मुताबिक शिक्षा सत्र 2014-15 के लिए नर्सरी से क्लास 5वीं तक 11.50 फीसदी, क्लास 6वीं से 8वीं तक 11 फीसदी, क्लास 9वीं से 10वीं तक 12 फीसदी, क्लास 11 से 12वीं तक 11.43 फीसदी फीस बढ़ाने का प्रस्ताव है। सेक्टर एरिया के लिए ट्रांसपोर्ट फीस में 10 व आउटर एरिया के लिए 10.66 फीसदी बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। हालांकि फीस में वृद्धि का पालक प्रतिनिधियों ने विरोध किया, लेकिन शिक्षकों के वेतन सहित अन्य खर्चों का हवाला देते हुए स्कूल प्रबंधन ने इस प्रस्ताव को जरूरी बताया।
पुस्तकों में 6\\\' की छूट
पालकों के लिए राहत की बात यह है कि इस बार विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकों में 6 फीसदी की छूट दी जाएगी। आई कार्ड 13 रुपए की जगह 8 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।
फिटजी से एमओयू अगले सप्ताह : बैठक में प्रिंसीपल प्रशांत वशिष्ठ ने जानकारी दी कि फिटजी से अगले सप्ताह एमओयू किया जाएगा। यह संस्था फिलहाल नए शिक्षा सत्र से 10 व 11वीं के विद्यार्थियों को कोचिंग देगा। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि बीएसपी मैनेजमेंट सेक्टर-7 स्कूल डीपीएस को देने के मूड में नहीं है।