पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैपिड एक्शन सेल का दौरा, मिली बासी सब्जी

रैपिड एक्शन सेल का दौरा, मिली बासी सब्जी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
स्टील एम्पलाइज यूनियन ((इंटक)) के रैपिड एक्शन सेल को सेक्टर-9 हॉस्पिटल की कैंटीन में बासी सब्जी मिली और वहां के स्टाफ ने भी काम के बढ़ते बोझ से बढ़ रहे तनाव की भी परेशानी बताई। महासचिव एसएम पांडेय के नेतृत्व में यूनियन के सदस्यों ने दौरा करने के बाद निदेशक डा.एएम केकरे से चर्चा की। इस दौरान श्री केकरे ने अव्यवस्था को दूर करने की बात कही। पांडेय ने बताया कि निर्धारित मापदंड के हिसाब से कैंटीन में कई कमियां मिली। इस दौरान वहां से गुजर रहे डीजीएम पर्सनल अनुराग नागर को भी मौका मुआयना करवाया गया।
डॉ. केकरे से चर्चा के दौरान पांडेय ने हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ, अटेंडेंट एवं फॉर्मासिस्ट की कमी के कारण काम का दबाव अधिक होने की शिकायत की एवं जल्द नई भर्ती करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने सभी वार्डों का जल्द रिनोवेशन करने की मांग की। केकरे ने स्वीकार किया कि स्टाफ की कमी के कारण काम का दबाव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रबंधन से इस विषय मे चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। रैपिड एक्शन सेल ने चेस्ट वार्ड एवं मनोचिकित्सा वार्ड का भी निरीक्षण किया। उसके बाद उन्हें निरीक्षण करने पर फार्मेसी के सामने मरीजों की लम्बी लाइन मिली। इस दौरान सन्नी इप्पन, निर्मल मिश्रा, डी एन चौधरी, अनिल जैन, गुलाब राव, अनिमेष पसीने, शोभा भल्ला, आर डी कोरी, राजेंद्र पिल्ले, तरसेम सिंह, शिव शंकर सिंह, बाल सिंह, जीतन प्रसाद, रोहित सिंह, धनेश प्रसाद, हरी राम नरवरे, कुलदीप धंजल, अखिलेश उपाध्याय, राज शेखर, शैलेश चंद्र एवं सुनील प्रधान उपस्थित थे।