सारी हदें पार कर दी.. तब की शिकायत
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
छत्तीसगढ़ खो-खो संघ के महासचिव, कोषाध्यक्ष व बालक टीम के कोच ने २७ व २८ जनवरी को सारी हदें पार कर दी थीं। वे कमरे में आते थे। उससे पहले सुरक्षा के लिए तैनात युवक को काम से बाहर भेज देते थे। उसके बाद अपनी हरकतों को अंजाम देते थे। गुरूवार को पुलिस पूछताछ में खिलाडिय़ों ने यह जानकारी दी। खो-खो संघ की सबसे गंभीर लापरवाही यह रही कि उसने खिलाडिय़ों को बीएसपी के गल्र्स हास्टल में ठहराने की बजाए संघ के सेक्टर-4 स्थित कार्यालय के दो कमरों में ठहरा दिया। इसकी सूचना बीएसपी के खेल विभाग को भी नहीं दी। इतना ही नहीं रात में सुरक्षा के लिए महिला या किसी सीनियर गार्ड की ड्यूटी लगाने की बजाए संघ पदाधिकारियों ने अपने ही साथी पुरुष को देखरेख के लिए तैनात कर दिया।
शहर में संचालित हो रहे खेल संगठनों की गतिविधियां संदेह के घेरे में हैं। प्रदेश में 32 खेल संघ को शासन ने मान्यता दे रखी है। बीएसपी से मिलने वाली खेल सुविधाओं के चलते मान्यता प्राप्त खेल संघों में से करीब 20 ने अपना मुख्यालय भिलाई में बना रखा है। इन संघों के अध्यक्ष से लेकर बाकी पद भले ही राजनीतिज्ञ या प्रशासन के बड़े अधिकारी संभाल रहे हों। वहीं महासचिव जैसा महत्वपूर्ण पद भिलाई में खेल क्षेत्र में सक्रिय लोग ही संभाल रहे हैं।
शहर में आक्रोश
भट्ठी पुलिस ने गुरुवार की सुबह खो-खो की महिला खिलाडिय़ों को साथ ले जाकर उस स्थान का निरीक्षण किया। इसमें खिलाडिय़ों ने उन्हीं आरोपों को दोहराया जिसे वे बुधवार को शिकायत के समय लगा चुके थे। सभी ने बताया कि एस रामू तो काफी समय से अश्लील हरकतें कर रहा था लेकिन 27 व 28 जनवरी को तो तीनों ने सारी हदें पार कर दी थी। सीएसपी के निर्देश पर भट्ठी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354-क ((1,2,3)) के साथ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया।
यह पहली बार नहीं... हो चुकी कई घटनाएं
॥एस रामू की ओर से गल्र्स हॉस्टल के कमरे उपलब्ध कराने की पत्र लिखा था। उस समय सारे कमरे भरे हुए थे। खिलाडिय़ों को अपने संघ के कार्यालय में ठहरा दिया। इसकी जानकारी भी विभाग को नहीं दी गई।ञ्जञ्ज
सही राम जाखड़, वरिष्ठ प्रबंधक, क्रीड़ा, बीएसपी
कैंप छोड़ भागी खिलाड़ी
खिलाडिय़ों ने बताया कि ९ जनवरी को कैंप शुरु होने के साथ ही आरोपियों ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी थी। इससे परेशान होकर एक खिलाड़ी तो कैंप स्टार्ट होने के दो दिन बाद ही चली गई थी।
घटना
शर्मनाक
छत्तीसगढ़ जुड़ो संघ के महासचिव अरुण द्विवेदी ने खो-खो संघ के महासचिव, कोषाध्यक्ष व कोच पर लगे आरोपों को शर्मनाक बताया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के महासचिव बशीर अहमद खान के मुताबिक घटना से पालकों के विश्वास पर भी चोंट पहुंची है। इधर कांग्रेस की गुरमीत धनई ने घटना की निंदा की है और खेल संचालक के इस्तीफे की मांग की है।
जगबंधु जेना
मुरली रेड्डी
आरोपी एस रामू
भास्कर पड़ताल - छेडख़ानी की शिकार हुईं खिलाडिय़ों ने गुरुवार को बताई आपबीती
पड़ोसियों ने दी जानकारी
महासचिव रामू की पत्नी को घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिली। उस वक्त वे अपने हुडको स्थित मकान में अकेली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह जेठ के घर सेक्टर-8 चली गई। पड़ोसियों के मुताबिक एस रामू हर दिन सुबह घर से निकलने के बाद देर रात ही लौटता था।