पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरातूरा साहू ने की देहदान की घोषणा

बरातूरा साहू ने की देहदान की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडीलोहारा - राजापारा वार्ड निवासी बरातूराम साहू ने मरणोपरांत देहदान करने की घोषणा की है। श्री साहू ने बताया कि मेडिकल स्टूडेंट की पढ़ाई के लिए यह शरीर काम आ जाए इसलिए मैंने स्वेच्छा से मरणोपरांत देहदान की घोषणा की है। इस संबंध में घोषणा पत्र विभिन्न संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। इसके लिए आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्था भिलाई ने श्री साहू को प्रशंसा पत्र दिया है। श्री साहू ने बताया कि अब तक वे 26 बार रक्तदान कर चुके हैं।