पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षाओं के बाद एक साथ होगा मूल्यांकन

परीक्षाओं के बाद एक साथ होगा मूल्यांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड की सालाना प्रेक्टिकल परीक्षाएं अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। 10 फरवरी के अंदर ये परीक्षाएं सभी परीक्षा केंद्रों पर हर हालत में पूरी करवाई जानी है। इसके साथ ही इनकी अंक सूचियां मंडल के स्थानीय कार्यालय में प्राचार्यों द्वारा जमा करवाई जानी है।
दूसरी ओर थ्यौरी की वार्षिक परीक्षाओं की व्यवस्था भी तय हो चुकी है। दोनों कक्षाओं की हर परीक्षा साढ़े तीन घंटे की रहेगी। एक मार्च से शुरू होकर उसी महीने के अंत तक परीक्षाएं खत्म होनी है। दो साल पहले तक व्यवस्था यह थी कि एक हफ्ते तक हो चुकी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं चेक करने के लिए मूल्यांकन केंद्रों तक साथ ही साथ भेज दी जाती थी। इस साल ऐसा नहीं होगा। परीक्षाएं पूरी होने के बाद एक साथ मूल्यांकन करवाया जाएगा, जिसे तय समय के अंदर पूरा किया जाना है। हालांकि इस बीच नवमीं और ग्यारहवीं जैसी कक्षाओं की परीक्षाएं भी होनी है।



चुनाव ड्यूटी में जाएंगे शिक्षक

बोर्ड की इन दोनों परीक्षाओं का मूल्यांकन प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। जिन अध्यापकों की ड्यूटी इसमें लगेगी, उन्हें स्कूलों से प्राचार्य तत्काल रिलीव करेंगे। वजह यह है कि अप्रैल में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उसके बाद मतदान के दौरान काफी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। जिसके चलते स्थानीय परीक्षाओं के नतीजों पर असर पहुंच सकता है।शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड के तय कार्यक्रम और निर्देशानुसार परीक्षाएं आयोजित होंगी और मूल्यांकन करवाया जाएगा। चुनाव ड्यूटी पर भी संबंधितों को जाना है।