निगम को नहीं मिल रहा कंसल्टेंट
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
पेयजल योजना फेका-2 का डीपीआर ((डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट)) बनाने निगम प्रशासन को कंसल्टेंट नहीं मिल रहा है। निगम ने 20 जनवरी को आनन-फानन में शार्ट ग्लोबल टेंडर जारी कर देशभर की कंसल्टेंसी एजेंसियों से ऑफर मंगाया था। 24 जनवरी तक एक भी प्रपोजल नहीं आने पर निगम ने 31 जनवरी तक इसकी तारीख आगे बढ़ाई। अब सिर्फ एक दिन रह गया है और अभी तक कोई ऑफर निगम को नहीं मिला है।
शहर की आउटर कॉलोनियों और बस्तियों में पानी पहुंचाने के लिए पेयजल योजना फेका-2 जरूरी है। राज्य शासन इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र पोषित योजना जेएनएनयूआरएम के तहत राशि उपलब्ध कराने की प्लानिंग की है। इसके लिए निगम को पत्र लिखकर इसी महीने जनवरी के भीतर ही डीपीआर ((विस्तृत परियोजना रपट)) बनाकर भेजने कहा था। निगम ने भिलाई जल प्रदाय योजना फेस-1 को पूरा करने वाले पीएचई से इसके लिए संपर्क किया।
पीएचई के इंजीनियर्स ने हाथ खड़े कर दिए। तब निगम ने कुछ रिटायर्ड और अनुभवी इंजीनियर्स से सलाह ली। सभी ने 15 दिन के समय को डीपीआर बनाने के लिए बहुत कम बताते हुए असमर्थता जाहिर कर दी। दूसरी तरफ शासन का भी आदेश है कि इस तरह के प्रोजेक्ट अनुभवी कंसल्टेंसी एजेंसियों की मदद से ही बनाई जाए। इसके लिए ग्लोबल टेंडर जारी कर देशभर की ऐसी एजेंसियों से ऑफर मंगाएं। निगम ने आनन-फानन में ग्लोबल टेंडर जारी तो कर दिया है, लेकिन अभी तक एक भी एजेंसी का ऑफर नहीं आया है।
रुचि लेने की उम्मीद
॥ पहले 24 जनवरी तक कंसल्टेंसी एजेंसियों से ऑफर मंगाया गया था। एक भी प्रपोजल नहीं आया। तो 31 जनवरी तक अवधि बढ़ा दी गई। अभी एक दिन समय है। उम्मीद है देश की चुनिंदा एजेंसियां इसमें जरूर रुचि लेंगी।ञ्जञ्ज
आरके साहू, ईई जलकार्य प्रभारी नगर निगम
पेयजल योजना
अभी तक एक भी ऑफर नहीं आया, आज आखिरी दिन