पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा देरी से हुई...परिणाम का इंतजार

परीक्षा देरी से हुई...परिणाम का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
विधानसभा चुनाव की वजह से देरी से परीक्षा देने वाले इंजीनियरिंग के छात्र अब परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। परीक्षा परिणाम को लेकर लगातार मिल रही शिकायत के बाद सीएसवीटीयू की कवायद ने परिणाम जारी करने में और बाधाएं पैदा कर दी हैं। इससे कभी भी समय पर रिजल्ट जारी नहीं हो पाने की आशंका पैदा हो गई है।
जानकारी के अनुसार, प्रश्न पत्रों की जांच के लिए सीएसवीटीयू ने ताजा आदेश जारी किया है। इसमें पहले दौर ((नार्मल)) में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने वाले प्राध्यापकों का अनुभव पांच वर्ष तय किया गया है, वहीं सप्लीमेंट्री और रिवेल्यूशन के लिए आए उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए प्राध्यापकों का अनुभव दस वर्ष तय कर दिया गया है। इसके अलावा एक घंटे में महज 10 प्रश्नपत्र जांचने की भी शर्त रखी गई है।
प्राध्यापक मानते हैं कि इस तरह के नियम-कायदों से कभी भी सीएसवीटीयू समय पर रिजल्ट जारी नहीं कर पाएगा। इसके अलावा सप्लीमेंट्री में आने वाले उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए दस वर्ष के अनुभव वाला प्राध्यापक चुनिंदा संस्थानों में ही बड़ी मुश्किल से मिलेगा, क्योंकि सीएसवीटीयू के ही गठन को अभी नौ साल पूरे होने जा रहे हैं।
इसके अलावा प्राध्यापक इस तरह के नियम-कायदों की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे वक्त में जब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच जारी है, तब इस तरह के उपायों से सीएसवीटीयू क्या हासिल करना चाहता है। माना जा रहा है कि सीएसवीटीयू कड़ा संदेश देने का प्रयास कर रहा है, लेकिन सबको मालूम है कि इस तरह के नियम-कायदे स्थाई नहीं रह सकते। जल्द ही इनमें परिवर्तन करना पड़ेगा।