सीटू की आभार रैली आज
भिलाई - एनजेसीएस की बैठक में इस्पात श्रमिकों का वेतन समझौता होने के बाद हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन की आभार रैली 31 जनवरी को शाम 4 बजे सेक्टर-4 स्थित यूनियन कार्यालय से निकलेगी। सीटू अध्यक्ष एसपी डे ने बताया कि रैली बोरिया गेट से मंडेला चौक , सेंट्रल एवेन्यू से सेक्टर.9 चौक से होते हुए सेक्टर 6 यूनियन कार्यालय में समाप्त होगी। अंत में सभा होगी।