अचला उभरती हुई वैज्ञानिक
भिलाई - इस्पात नगरी की प्रतिभावान छात्रा अचला के खाते में एक और उपलब्धि आई है। पांचवीं में अध्ययनरत अचला जोनल राउंड ब्रेन कैफे बडिंग साइंटिस्ट कांटेस्ट 2013 के वर्ग स की प्रथम विजेता बन गई हैं। यह स्पर्धा नागपुर के वीटी कान्वेंट स्कूल में हुई। छग व मप्र के चयनित बच्चों ने भाग लिया। अचला का चयन नेशनल फिनाले ब्रेन कैफे बडिंग साइंटिस्ट कांटेस्ट में हुआ। जिसका आयोजन पिछले हफ्ते नेहरू सेंटर वरली मुंबई में हुआ। अचला ने ग्रीन हाउस इफेक्ट व ग्लोबल वार्मिंग पर अपना मॉडल बनाया था। उन्होंने इससे बचने के उपायों पर रोशनी डाली थी। रूआबांधा सेक्टर में रहने वाली अचला की मां सुनीता सिंह राजनांदगांव के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है।