पुण्यतिथि पर याद आए बापू
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
स्वतंत्र संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को निगम सभागार में आयुक्त अनिल टुटेजा ने निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रख विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एके चंद्राकर, सनद बंछोर सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया नमन : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 3 की ओर से सेक्टर 1 में दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को नमन किया गया। अध्यक्ष राजेन्द्र अपाले, पूर्व महापौर नीता लोधी आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।
माल्यार्पण किया गया: भिलाई भक्त रिक्शा स्टैण्ड सेक्टर 4 में कांग्रेस नेता आरडी कोरी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनका नमन किया। आरएन सिंह, इंटक नेता गुलाबराव धाड़से, देवीलाल, आर मूर्ति , जोजी, रूपराम वर्मा आदि उपस्थित थे।
कुरैशी ने दी बापू को श्रद्धांजलि : पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी ने कैम्प 1, महात्मा गांधी चौक में राष्ट्रपिता की पुण्य तिथि को शहीद दिवस मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि में नीता लोधी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मोहन गुप्ता, जेआर साहू, जगदीश लाल यादव, नईम बेग, जब्बार, भगवती यादव, बैजनाथ शुक्ला, आदि ने भी बापू को नमन किया।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि : श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज में महात्मा गांधी की 65वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएन खरे ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बापू के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता के लिए दिया गया उनका बलिदान अमूल्य है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना एसएसईसी इकाई के समन्वयक नवदीप खरे व वीरेन्द्र वर्मा ने सहयोग किया।
बापू का दर्शन प्रासंगिक
एमजे महाविद्यालय में महात्मा गांधी के पुण्यतिथि को नशामुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय की संचालिका श्रीलेखा विरूलकर ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है । प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन ही एक संपूर्ण संदेश है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने परिसर में रंगोली व चित्रकला बनाई एवं नशा मुक्ति संबंधी विचार प्रस्तुत किए।
श्रद्धांजलि - शहर में जगह जगह महात्मा गांधी को अर्पित किए श्रद्धा-सुमन