पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइप लाइन फूटी, सप्लाई हो सकती है प्रभावित

पाइप लाइन फूटी, सप्लाई हो सकती है प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
शिवनाथ नदी से भिलाई को सप्लाई होने वाली पेयजल की पाइप लाइन दुर्ग में पुराना गंज मंडी के पास फूट गई। इसके कारण फिल्टर हाउस में रॉ वाटर की सप्लाई बंद कर दी गई। देर रात तक निगम और पीएचई का अमला मरम्मत में लगा रहा। शुक्रवार को पेयजल सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
गंज मंडी के पास महीनेभर से पानी रिस रहा था। इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। गुरुवार को जब पानी की धार फूटने लगी तब निगम प्रशासन हरकत में आया। उसमें भी दोनों नगर निगम भिलाई व दुर्ग के इंजीनियर अपनी पाइप लाइन नहीं होना बताकर मरम्मत की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर टाल रहे थे। दुर्ग निगम के जलकार्य विभाग के अधिकारी तो जेसीबी उपलब्ध कराने में भी टालमटोल कर रहे थे। बाद में आयुक्त एसके सुंदरानी के निर्देश पर व्यवस्था की गई। खोदने पर पता चला कि यह भिलाई को सप्लाई होने वाली पाइप लाइन है। बताया गया कि यहां एयर पास होने के लिए एक वॉल्व लगाया गया है। उसी के फ्लेंज में लीकेज हो गया है। इसके बाद निगम ने मरम्मत के लिए जलकार्य विभाग का अपना पूरा अमला झोंक दिया। दुर्ग निगम और पीएचई के इंजीनियर्स की भी इसमें मदद ली गई। सभी इंजीनियर्स और प्लंबर्स के गैंग देर रात तक पाइप लाइन में सुधार कार्य में लगे थे।



सभी टंकियां हो चुकी है खाली



॥पाइप लाइन में मरम्मत कार्य जारी है। 50 से भी अधिक इंजीनियर्स और प्लंबरों का गैंग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कैसे भी हो मरम्म्त हो जाए। देर रात तक शिवनाथ से पंपिंग शुरू करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है फिर भी शुक्रवार को पानी सप्लाई प्रभावित हो सकती है। अशोक पहाडिय़ा, नोडल अधिकारी जलकार्य

शिवनाथ नदी से रोजाना 54 एमएलडी रॉ वाटर की सप्लाई होती है। नेहरु नगर स्थित फिल्टर हाउस में शुद्धिकरण के बाद इस पानी को नेहरु नगर, फरीद नगर, रिसाली, चंद्रा-मौर्या टंकी, वैशाली नगर, कैंप-2 और खुर्सीपार की टंकियों में पहुंचाया जाता है। वहां से पूरे शहर में सप्लाई होती है। गुरुवार को दोपहर तीन बजे शिवनाथ से पानी सप्लाई बंद कर दी गई। इसके पहले टंकियों में जितना पानी भरा था उसे शाम को सप्लाई की गई। अब सभी टंकियां खाली है। अगर रात में मरम्मत के बाद शिवनाथ से पंपिंग नहीं हुई तो शुक्रवार को पूरे शहर में पानी सप्लाई प्रभावित हो सकती है।



पुराना गंज मंडी के पस पाइप लाइन की मरम्मत में जुटे निगम व पीएचई के कर्मी।

समस्या - गुरुवार को रात तक मरम्मत करते रहे निगम व पीएचई के कर्मी