- Hindi News
- हैंडबॉल स्पर्धा में भाग लेने इंदौर जाएगी बालिका टीम
हैंडबॉल स्पर्धा में भाग लेने इंदौर जाएगी बालिका टीम
भिलाई - इंदौर में 1 से 6 फरवरी तक मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ और भारतीय हैंडबॉल महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 36वीं जूनियर बालिका राष्ट्रीय हैंडबॉल स्पर्धा में भाग लेने छग बालिका टीम गुरुवार को रवाना हुई।
स्पर्धा के लिए हैंडबल कॉम्पलेक्स, सेक्टर-4 में 11 से 30 जनवरी तक टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। शिविर के समापन पर छग ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व छग हैंडबॉल संघ के सचिव बशीर अहमद खान, प्रशिक्षक शेख मौला, सहायक प्रशिक्षक मो युसूफ, प्रशिक्षक कम रेफरी एस प्रभाष की उपस्थिति में खिलाडिय़ों को प्लेइंग किट व ट्रैक सूट प्रदान किया गया। टीम में बीएसपी की छह, रायपुर जिला की चार, महासमुंद की दो, कोरबा और सरगुजा जिला के एक-एक खिलाड़ी और प्रशिक्षकों, प्रबंधकों की टीम जाएगी।
प्रतियोगिता के लिए बालिका टीम फिलहाल प्रशिक्षण ले रही है।