पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसपी स्कूल के बच्चे मिले मुस्कान परिवार से

बीएसपी स्कूल के बच्चे मिले मुस्कान परिवार से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - बीएसपी ईएमएमएस-1 में अध्ययनरत एथिक्स क्लब एवं रेड क्रॉस के बच्चों ने मुस्कान मानसिक विकलांग विद्यालय सेक्टर-2 का भ्रमण किया। इस दौरान मुस्कान के बच्चों को फल, बिस्किट, साबुन, पेन, कम्पास-बॉक्स, पेंसिल एवं उत्तर पुस्तिका का वितरण किया गया। मुस्कान के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन विद्यार्थियों के साथ सेक्टर-1 स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना समय व्यतीत किया एवं उनकी भावनाओं से परिचित हुए तथा भविष्य में भी ऐसे लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय की एचएम एस जेम्स , पी आर साहू, ए बैद्य, सत्यनारायण साहू तथा शाला के अन्य शिक्षक शामिल थे। डीजीएम ((शिक्षा)) डी पी सतपथी ने इस प्रयास की सराहना की और आगे भी इसी तरह के कार्यों से जुड़े रहने का आग्रह किया।