- Hindi News
- ‘महक’ में वायर रॉड मिल बिरादरी ने साधे सुर
‘महक’ में वायर रॉड मिल बिरादरी ने साधे सुर
भिलाई - बीएसपी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समूह की ओर से पायोनियर मोन्यूमेंट, सिविक सेंटर में आयोजित महक कार्यक्रम में वायर रॉड मिल विभाग के कार्मिकों और उनके परिजनों ने पारिवारिक संगीत संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जीएम ((मर्चेंट मिल व वायर रॉड मिल)) सी आई भट्ट एवं डीजीएम इंचार्ज ((वायर रॉड मिल)) एस पी सिन्हा खास तौर पर उपस्थित थे। शुरुआत श्री एस रामाराव के श्लोक पाठ एवं आर एल लहरे की भजन प्रस्तुति से हुई। निर्मला ठाकुर, एस आर टेकाम और बी.आर.बघेल ने लोक संगीत प्रस्तुत किया। प्रज्ञा, एम वी दीक्षा, शेफाली अहीर, श्रुति अहीर, दिलराज कौर, शिवानी डे, भावना दीक्षित, एम वी गौरीनाथ, फलक देवा दास, सिंघारा सिंह और सुरेश ने गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। मास्टर जयेश दुफारे ने फ्री स्टाइल डांस मे तथा एस. श्रुति, अनन्या पांडे, एन. सुष्मिता और अक्षिता ने भरतनाट्यम मे दर्शकों की वाहवाही लूटी। लघु नाटिका भूख का मंचन सत्तार मियां साहिल, एन हरिनारायण, असीम डे एवं परिणिता गढ़वाल ने किया।