- Hindi News
- आइस्मॉक में भिलाई के डॉक्टरों ने जीते पदक
आइस्मॉक में भिलाई के डॉक्टरों ने जीते पदक
भिलाई - बीएसपी पं.जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर-9 के चिकित्सकों ने राउरकेला में हाल ही में संपन्न आल इंडिया स्टील मेडिकल आफिसर्स कॉन्फ्रेंस ((आइस्मॉक)) में अनेक पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया है। बीएसपी के 10 चिकित्सकों की टीम ने निदेशक डॉक्टर शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व में भाग लिया। सम्मेलन में भिलाई की डॉ. प्रतिभा इस्सर को लॉग पेपर में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। पीजी पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ रघुनंदन बिसोई ने दूसरा स्थान हासिल किया। डॉ उपेंद्र जैन और डॉ प्राची मेने ने मेडिकल क्विज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डा. ए पोद्दार, डॉ एम एन दास, डॉ राजीव प्रिया, डॉ राजीव पाल, डॉ जीवन लाल, डॉ गुरुमीत सिंह और डॉ अनिरुद्ध मेने ने भी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।