पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीईओ ने किया उत्कृष्टता विभाग कैलेंडर का विमोचन

सीईओ ने किया उत्कृष्टता विभाग कैलेंडर का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - भिलाई स्टील प्लांट के सीईओ एस चन्द्रशेखरन ने व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा आंतरिक संसाधनों से तैयार किए गए उत्कृष्टता-2014 डेस्क कैलेंडर का विमोचन किया। इस कैलेंडर में ई श्रीधरन, डॉ देवी शेट्टी, स्टीव जॉब्स, एन आर नारायणमूर्ति, रिचर्ड ब्रेंसन तथा वॉल्ट डिजनी जैसे सुविख्यात व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं तथा उनके नेतृत्वकर्ता के सबक को दर्शाया गया है। साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र के बारे में सूचनाएं दीं गई हैं तथा नये वर्ष में ध्यान देने के मुख्य क्षेत्रों, भविष्य की योजनाओं तथा परियोजनाओं और व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग की आयोजित की जाने वाली गतिविधियों को भी दिया गया है।