पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूडो खिलाड़ी से हुआ था दुष्कर्मकरीब पांच वर्ष शहर में आयोजित राज्य स्तरीय जुड़ो स्पर्धा के दौरा

जूडो खिलाड़ी से हुआ था दुष्कर्मकरीब पांच वर्ष शहर में आयोजित राज्य स्तरीय जुड़ो स्पर्धा के दौरान सेक्टर-4 गल्र्स हास्टल में भी एक नाबालिग खिलाड़ी कोच के अनाचार की शिकार हो गई थी। हालांकि...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई

महिला खिलाडिय़ों के साथ छेड़छाड़ के आरोपी खो-खो संघ के महासचिव एस रामू, कोषाध्यक्ष जगबंधु जेना व बालक टीम के मुरली रेड्डी को जेएमएफसी कोर्ट ने 15 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इसके पूर्व भट्ठी पुलिस ने गुरुवार की सुबह खो-खो की महिला खिलाडिय़ों को साथ ले जाकर उस स्थान का निरीक्षण किया जहां संघ पदाधिकारियों ने उन्हें ठहराया था। बाद में उनसे दोबारा पूछताछ की गई। इसमें खिलाडिय़ों ने उन्हीं आरोपों को दोहराया जिसे वे बुधवार को शिकायत के समय लगा चुके थे। सभी ने बताया कि एस रामू तो काफी समय से अश्लील हरकतें कर रहा था लेकिन 27 व 28 जनवरी को तो तीनों ने सारी हदें पार कर दी थी। इसके चलते उन्हें परिजनों के माध्यम से पुलिस की शरण लेनी पड़ी। सीएसपी के निर्देश पर भट्ठी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354-क ((1,2,3)) के साथ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया। साथ ही शिकायतकर्ता ज्यादातर खिलाड़ी एससी-एसटी वर्ग से होने के कारण आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की कार्रवाई भी की गई। आरोपियों में एस रामू बीएसपी कर्मी व कोच रेलवे कर्मी व कोषाध्यक्ष जगबंधु जेना बेरोजगार है।

मोबाइल जब्त

जांच के दौरान भट्ठी पुलिस ने बालक वर्ग के कोच मुरली रेड्डी के पास से उस मोबाइल को भी जब्त किया जिसमें लोड अश्लील वीडियो की क्लिपिंग महिला खिलाड़ी को दिखा कर अश्लील हरकतें की थी। वहीं कुछ खिलाडिय़ों ने आरोपियों की करतूत को भी रिकार्ड किया।

सचिव की हरकतें रिकार्ड

खिलाडिय़ों ने आरोपियों की रोज-रोज की हरकतों से परेशान होकर उनके खिलाफ सबूत इक्ट्ठा करने की मकसद से योजना बनाई। 27 जनवरी को जब महासचिव रामू कमरे में आने के बाद एक खिलाड़ी का हाथ पकड़ कर अश्लील हरकतें करना लगा तो उसे अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। थोड़े देर बाद कमरे में जब दूसरी खिलाड़ी पहुंची तो रामू ने उसे पकड़ पर गोद में बैठा लिया। उसकी यह हरकत भी रिकार्ड कर ली। जांच के दौरान खिलाडिय़ों ने ये क्लिपिंग पुलिस के सामने रख दिए। हालांकि क्लिपिंग नाबालिग खिलाडिय़ों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने इसे रिकार्ड में नहीं लिया।

रामू पर पहले भी लगा था आरोप

खो-खो संघ के महासचिव एस रामू पर महिला से छेड़छाड़ के साथ छेड़छाड़ करने का यह पहला आरोप नहीं है। करीब सात वर्ष पूर्व भी उसके खिलाफ ऐसा आरोप लग चुका है। जब वह ईएमएमएस सेक्टर-2 में पीटीआई था। स्कूल की छात्रा ने छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी। इसके बाद बीएसपी प्रबंधन ने उसका ट्रांसफर स्कूल से प्लांट कर दिया था। इस बात की पुष्टि खुद एस रामू ने की।

पड़ोसियों ने दी जानकारी

महासचिव रामू की पत्नी को घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिली। उस वक्त वे अपने हुडको स्थित मकान में अकेली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह जेठ के घर सेक्टर-8 चली गई। पड़ोसियों के मुताबिक एस रामू हर दिन सुबह घर से निकलने के बाद देर रात ही लौटता था।

कैंप छोड़ भागी खिलाड़ी

खिलाडिय़ों ने बताया कि ९ जनवरी को कैंप शुरु होने के साथ ही आरोपियों ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी थी। इससे परेशान होकर एक खिलाड़ी तो कैंप स्टार्ट होने के दो दिन बाद ही चली गई थी।