पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिड डे मील : जांच करने पहुंचे अफसर

मिड-डे मील : जांच करने पहुंचे अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
तितुरडीह सिकोलाभाठा स्थित प्राथमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद निगम आयुक्त एसके सुंदरानी ने गुरुवार को स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जांच रजिस्टर सहित मीनू और उपस्थिति पंजी की भी जांच की। बच्चों ने उन्हें मीनू के अनुसार भोजन न मिलने की शिकायत की। आयुक्त श्री सुंदरानी ने सखी सहेली महिला स्व-सहायता समूह को नोटिस जारी करने निर्देशित किया। स्कूल के प्राचार्य व भोजन जांच प्रभारी को उन्होंने कहा कि भोजन तैयार किए जाने वाली जगह जाकर खाद्य सामग्री की जांच की जानी चाहिए। मध्यान्ह भोजन के निगम प्रभारी अधिकारी को मानिटरिंग न करने व प्रतिवेदन न देने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। आयुक्त ने मध्यान्ह भोजन प्रभारी सुधा अग्रवाल के स्थान पर प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बीएल केशरवानी को मध्यान्ह भोजन का प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से भोजन न करने की वजह पूछी जिस पर बच्चों ने भोजन में कीड़ा निकलने की जानकारी दी। आयुक्त ने भोजन को चख कर देखा। मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्था सखी सहेली महिला स्व-सहायता समूह को उन्होंने नोटिस जारी कर व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देशित किया। आयुक्त ने पूरी स्थिति से कलेक्टर ब्रजेश चं्रद मिश्रा को अवगत करा दिया है।