पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तक ३७ लाख क्विंटल धान खरीदी, रिकार्ड टूटा

अब तक ३७ लाख क्विंटल धान खरीदी, रिकार्ड टूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
समर्थन मूल्य पर इस साल अब तक 37 लाख 55 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है,जबकि खरीदी के लिए अभी16 दिन बाकी है। यह पिछले साल हुई खरीदी से अधिक है। इस साल के लक्ष्य से भी ज्यादा है।
जिले को इस साल 35 लाख क्ंिवटल खरीदी का लक्ष्य मिला है। डीएमओ एसएसएस सक्सेना ने बताया कि सोसाइयिों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी16 फरवरी तक होगी। धान की आवक अब कम हो गई है पर अनुमान है कि खरीदी का आंकड़ा 40 लाख क्विंटल के आसपास पहुंचेगा।
अब तक हुई खरीदी ही पिछले साल हुई खरीदी से अधिक है। पिछले साल 34 लाख 96 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। परविहन की स्थिति भी अब सुधरी है। डीएमओ ने बताया कि सीधे सोसइटियों से मिलर्स द्वारा 16 लाख 75 हजार हजार क्विंटल का उठाव किया जा चुका है। जबकि पिछले साल इस अवधि तक मिलर्स द्वारा 5 लाख 40 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया था।



धान खरीदी 25 अक्टूबर 2013 से

ञ्चकब तक होगी खरीदी-15 फरवरी 2014 तक ञ्चअब तक की खरीदी-37 लाख 55 हजार क्ंिवटल ञ्चपिछले साल खरीदी-33 लाख 28 हजार क्विंटल ञ्चपिछले साल से अधिक खरीदी-4 लाख क्विंटल।