- Hindi News
- स्टील जोन 1 में महिला ठेका श्रमिकों को दिया गया प्रशिक्षण
स्टील जोन-1 में महिला ठेका श्रमिकों को दिया गया प्रशिक्षण
भिलाई - भिलाई स्टील प्लांट स्टील जोन-1 ने स्टील मेल्टिंग शॉप-1 में कार्यरत महिला ठेका श्रमिकों के लिए नयी चेतना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकारी महाप्रबंधक ((कार्मिक)) एच आर चौधरी, डीजीएम इंचार्ज बी सी ईराली एवं डीजीएम एस यू प्रभाकर राव विशेष रूप से उपस्थित थे।
श्री चौधरी ने उपस्थितों को संयंत्र प्रबंधन द्वारा महिला ठेका श्रमिकों के लिए प्रदान की जा रही सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित जानकारी दी। एजीएम सुषमा सक्सेना ने उपस्थितों को कार्यक्रम की महत्ता एवं उद्देश्य की जानकारी दी। कार्यक्रम में असिस्टेंट मैनेजर एम प्रसाद ने एसए-8000 के विषय में जानकारी दी। ठेका श्रमिक अनुभाग के लेबर इंस्पेक्टर संतोष तिवारी, स्वास्थ्य शिक्षिका इंद्रजीत कौर और विभागीय सुरक्षा अधिकारी एम के विश्वकर्मा ने कार्यस्थल पर सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। असिस्टेंट मैनेजर जी एम व्ही पद्मिनी कुमार ने संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।