पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्ग जयपुर रविवार को व दुर्ग जम्मूतवी बुधवार को चलेगी

दुर्ग-जयपुर रविवार को व दुर्ग-जम्मूतवी बुधवार को चलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
रेल बजट में घोषित दो महत्वपूर्ण कोचिंग ट्रेनें दुर्ग-जयपुर-दुर्ग और दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस को फरवरी माह के पहले सप्ताह से चलाने की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। दोनों ट्रेनों का परिचालन एक सप्ताह के दौरान ही शुरू होगा। हालांकि दोनों ट्रेनों के परिचालन की निश्चित तिथि तय नहीं हुई है लेकिन दोनों ट्रेनों के फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही शुरू होने की पूरी संभावना है।
रेल प्रशासन भी उसी हिसाब से तैयारी में जुट गया है। इसके लिए प्रशासन द्वारा भव्य समारोह के आयोजन की तैयारी की जा रही है। दोनों ट्रेनों की समय सारिणी घोषित हो गई है। दोनों में से दुर्ग-जयपुर एक्सप्रेस के पहले शुरू होने की संभावना है। १८२१३, नंबर के साथ यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को शाम 4 बजे जयपुर के लिए रवाना होकर अगले दिन यानी सोमवार को दोपहर ३.५० बजे जयपुर पहुंचेगी। 18214 नंबर के साथ जयपुर से यह ट्रेन सोमवार को रात ९.४० बजे रवाना होकर मंगलवार की रात १०.१५ बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 एसएलआर, 6 जनरल, 6 स्लीपर, 2 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी व पेंट्रीकार सहित 17 कोच होंगे।
सुबह नौ बजे रवाना होगी दुर्ग जम्मूतवी
बजट में घोषित एक अन्य ट्रेन दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस दुर्ग से जम्मूतवी के लिए प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी। 18215 नंबर के साथ दुर्ग से यह ट्रेन बुधवार की सुबह 9 बजे रवाना होकर गुरुवार की रात ९.१० बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। 18216 नंबर के साथ जम्मूतवी से यह ट्रेन शुक्रवार की सुबह ५ बजे चलकर शनिवार की शाम ७.१० बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 एसएलआर, एसएलआरडी, 6 जनरल, 6 स्लीपर, 2 थर्ड एसी, १ सेकंड एसी व पेंट्रीकार सहित कुल 17 कोच होंगे।
सागर तक एक रूट पर चलेगी दोनों
दुर्ग-जयपुर-दुर्ग व दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस दोनों ट्रेनें दुर्ग से सागर तक एक रूट पर चलेंगी। सागर से दोनों ट्रेनों का रूट अलग हो जाएगा। दुर्ग-जयपुर अशोक नगर की ओर चली जाएगी जबकि दुर्ग-जम्मूतवी मालखेड़ी की ओर चली जाएगी। दुर्ग से चलकर दोनों ट्रेनें रायपुर, भाठापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, और सागर तक एक रूट पर चलेगी।



पहुंच छूट पहुंच छूट

--- 09.00 दुर्ग 19.10 ---

09.35 09.40 रायपुर 18.05 18.10

10.40 10.42 भाटापारा 17.05 17.07

20.45 20.50 सागर 06.35 06.37

01.52 01.57 ग्वालियर 01.40 01.45

04.00 04.05 आगरा कैंट 00.15 00.20

07.30 08.00 नई दिल्ली 18.45 19.05

15.20 15.40 अमृतसर 10.30 10.55

18.20 18.45 पठानकोट 06.55 07.00

21.10 ((गुरुवार)) ...... जम्मूतवी ..... 05.00 ((शुक्रवार))

जबकि जम्मूतवी का ये..

दुर्ग-जयपुर-दुर्ग का रुट चार्ट ये होगा

सुविधा - फरवरी के पहले सप्ताह में परिचालन हो सकता है शुरू

दुर्ग-जयपुर स्टेशन जयपुर-दुर्ग

पहुंच छूट पहुंच छूट

--- 16.00 दुर्ग 22.15 ---

16.45 16.55 रायपुर 21.15 21.25

17.45 17.47 भाटापारा 20.08 20.10

19.05 19.15 उसलापुर 19.05 19.15

20.43 20.45 पेन्ड्रारोड़ 16.45 16.47

21.35 21.40 अनुपपुर 16.00 16.05

03.50 04.00 सागर 09.30 09.35

15.50 ((सोमवार)) जयपुर 21.40 ((सोमवार))