पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकदी के साथ चेक भी कैश करा लिया, गया जेल

नकदी के साथ चेक भी कैश करा लिया, गया जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
भवन निर्माण संबंधी मशीन के किराए के भुगतान के रूप में मशीन के स्वामी भूपेंद्र वालिया पिता सुरजीत वालिया ने कंस्ट्रक्शन कंपनी से चेक के साथ नकद भुगतान भी ले लिया। कंस्ट्रक्शन कंपनी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने 60 भूपेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी भूपेंद्र टाटीबंध रायपुर का रहने वाला है। निर्माण संबंधी अपने स्वामित्व की मशीन उसने भीम वाटर कंस्ट्रक्शन कंपनी को किराए पर दिया था। कंपनी ने मशीन के किराए का 85 हजार रुपए का भुगतान चेक से किया था। चेक क्लियरिंग में हो रही देरी का हवाला देकर भूपेंद्र ने कंपनी से नकदी की मांग की।
भूपेंद्र की मांग पर कंपनी ने भूपेंद्र के खाते में किराए की राशि 85 हजार रुपए जमा कर दी। नकद राशि मिलने के बावजूद भूपेंद्र ने चेक कैश करा लिया। इसका पता चलने पर कंपनी ने भूपेंद्र के विरुद्ध मोहन नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र को धारा 406, 420 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।