पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसिटी रिपोर्टर - भिलाई
दुर्ग से पलासा ((आंध्र प्रदेश)) तक ट्रेन चलाने की मांग को लेकर आंध्र-उत्कल संघर्ष समिति ने पावरहाउस आंबेडकर चौक पर पुण्यतिथि पर गांधीजी श्रद्धांजलि देते हुए भूख हड़ताल शुरू की। गुरुवार को 6 लोग भूख हड़ताल पर रहे।
पांच दिन तक चलने वाले आंदोलन के अंतिम दिन 4 फरवरी को आंदोलनकारी धरनास्थल पावर हाउस चौक से साइकिल रैली निकाल कर कलेक्टोरेट जाएंगे। यहां कलेक्टर को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपेंगे। समिति के टी दिल्लेश्वर राव ने बताया कि दुर्ग जिले में करीब 40 हजार आंध्र के लोग निवासरत है। इतनी ही संख्या में उड़ीसा के लोग रहते हैं। पलासा तक जाने के लिए उनके लिए एकमात्र ट्रेन अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस ही है। यह ट्रेन भी चार-पांच राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचती। ऐसे में इस ट्रेन में रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए समिति पलासा तक नई ट्रेन चलाए जाने की मांग करते हुए 23 जून 2013 को सांकेतिक धरना दिया था। इसमें उपस्थित होकर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ने उनकी मांग का समर्थन करते हुए बजट में उस रूट के लिए नई ट्रेन का प्रावधान करने का आश्वासन दिया था लेकिन हुआ कुछ नहीं। इसके कारण समिति को दोबारा आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। इस बार मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। गुरुवार को टी लिंगेश्वर राव, के उमाशंकर राव, एस नारायण स्वामी, बीएस मूर्ति, एम अप्पाराव व के अप्पल स्वामी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.