कांग्रेस का धरना व चक्का जाम आज
भिलाई - सरकार के खिलाफ आज 31 जनवरी को कांग्रेस आर्थिक नाकेबंदी करेगी। विधायक व पीसीसी महामंत्री अरुण वोरा को नेतृत्व में अंजोरा बायपास रोड पर चक्काजाम किया जाएगा। शहर कांग्रेस के प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर राज्य की भाजपा सरकार की कथित वादा खिलाफी के विरोध में यह कार्यक्रम किया जा रहा है।