पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर भाजपा की बैठक, लोकसभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा

शहर भाजपा की बैठक, लोकसभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
शहर भाजपा की बैठक में लोक सभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई। यह बैठक जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के लोकसभा संयोजक यशवंत जैन की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें केंद्र सरकार की कथित कुशासन,भ्रष्ट्राचार,मंहगाई को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार बल्लभभाई पटेल के गुजरात में प्रस्तावति विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा निर्माण के लिए मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष थानूराम साहू, महापौर डा. शिवकुमार तमेर, शहर भाजपा अध्यक्ष महावीर लोढ़ा, कांतिलाल बोथरा, देवनारायण तांडी, दिनेश देवांगन, रत्नेश चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, गायत्री साहू, जगदीश गुप्ता, राजेंद्र पाध्ये, अजय वर्मा समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
आज जिला भाजपा की बैठक : जिला भाजाप के मीडिया प्रभारी संतोष सोनी ने बताया कि इसी विषय को लेकर 31 जनवरी को लोक सभा संयोजक यशवंत जैन जिला भाजपा की बैठक लेंगे।



केंद्र सरकार के कुशासन को जनता तक पहुंचाने का संकल्प

बैठक में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे।