बापू के मार्ग का करें अनुशरण
दुर्र्ग - महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजली दी। मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा ने बापू के बताए मार्ग का अनुशरण करने की बात कही। वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे, शंकर लाल ताम्रकार, आरएन वर्मा आदि मौजूद थे।
कुष्ठ पखवाड़ा शुरू : स्वास्थ्य विभाग द्वारा मचांदुर, धमधा, पेंड्रावन, अहिवारा, बोरी, पाटन, साकरा आदि ब्लाक में रैली निकालकर कुष्ठ पखवाड़ा की शुरुआत की गई। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व मितानिनों ने भिलाई के १९ वार्डों में सघन जांच, खोज अभियान चलाया। इस दौरान कुष्ठ के १३ नए मरीज चिन्हांकित किए गए। मरीजों की तत्काल चिकित्सा शुरु की गई।
डिपरापारा में स्वास्थ्य शिविर : कुष्ठ सेवा समिति कुष्ठ आश्रम डिपरापारा में नशा उन्मूलन व कुष्ठ निवारण दिवस कार्यकम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा ने आश्रम निर्माण के लिए सांसद निधि से दस लाख देने की घोषणा की।
एक शाम शहीदों के नाम : खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मानस भवन में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि डा. विनय पाटनकण थे। विशिष्ठ अतिथि अंतराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी डा. क्यूए वाहिद थे। अध्यक्षता खेल अधिकारी ए एक्का ने की। कार्यक्रम में देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।