बहुद्देशीय सभागृह का लोकार्पण आज
भिलाई - भिलाई स्टील प्लांट के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों के तहत परिधीय ग्राम उतई में संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागृह का लोकार्पण 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। सांसद दुर्ग डॉ सरोज पांडे मुख्य अतिथि होंगी। वहीं महिला व बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री रमशीला साहू,बीएसपी के सीईओ एस चन्द्रशेखरन तथा ईडी पीएंडए एल टी शेरपा विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में जिला अध्यक्ष थानूराम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष उतई जीवनलाल साहू व पार्षद उतई धनेश्वरी सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।