पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लास्ट फर्नेस स्टेशन में सुरक्षा सप्ताह शुरू

ब्लास्ट फर्नेस स्टेशन में सुरक्षा सप्ताह शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - बीएसपी ट्रांसपोर्ट एंड डीजल विभाग के ब्लास्ट फर्नेस स्टेशन में सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ महाप्रबंधक एम डी साहू ने किया। इस अवसर पर डीजीएम ए के सक्सेना एवं डीजीएम अजय मैराल विशिष्ट अतिथि थे। इस दौरान श्री साहू ने कार्यक्षेत्र में सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्मिकों को वर्ष 2014 को शून्य दुर्घटना वर्ष बनाने के लिए प्रेरित किया। विभागीय सुरक्षा अधिकारी यू सी खटी ने सभी कार्मिकों को सुरक्षित कार्य करने हेतु वचनबद्ध होने के लिए सुरक्षा शपथ दिलाई। अजय शुक्ला व समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ब्लास्ट फर्नेस स्टेशन प्रभारी संजय कुमार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में जे के धागेश, आर के साहू, कुमार पालव समूह ने सुरक्षा गीत प्रस्तुत किया। संचालन राजेश सोनकर ने किया।