निषादराज जन्मोत्सव मनाया
डोंगरीडीह - छग मछुआ महासंघ जिला बलौदाबाजार भाटापारा के तत्वावधान में पुराना बसस्टैंड में धूमधाम से मछुआरा समाज के लोगों ने भक्त गुहा निषादराज जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौकेे पर पूजन, स्वागत सत्कार के बाद समाज के बच्चों ने मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर नगर में समाज द्वारा पुराना बसस्टैंड से होते हुए राम, लखन, सीता, निषाद राज की झांकी निकाली गई। इस मौक पर लोगों को बसंत तारक अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, नंद कुमार साहू अध्यक्ष जपं आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में एसके धीवर, चुरामणि सिंघम, लक्ष्मीबाई निषाद, प्रेमिन बाई धीवर, रमशिला बाई धीवर, जीवन निषाद, अर्जुन, रामायण धीवर, सालिक राम निषाद, कृपाराम आदि मौजूद थे।