ग्रामीणों ने दो कोचिए को पकड़ा
भाटापारा - ग्राम जरौद में अवैध शराब की बिक्री को लेकर ग्रामवासियों ने मंगलवार को ग्राम के दो कोचिये वीरेंद्र कुमार वर्मा एवं संतोष जोगी को पकड़ा। दोनों के पास करीब 190 पाव से अधिक शराब थी। इसकी कीमत करीब साढ़े दस हजार रुपए है। इसके बाद पकड़े गए दोनों कोचिए भागने में सफल हो गए।
ग्रामीण पुलिस ने संतोष जोगी को पकड़ लिया है। उसे आबकारी एक्ट की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध कर रिमांड में जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी वीरेंद्र कुमार वर्मा पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है। काफी अर्से से ये दोनों आरोपी काफी समय से गांव में अवैध शराब बेच रहे थे। कई बार पुलिस एवं आबकारी विभाग को शिकायत भी की गई थी। गांव के वीरेंद्र कुमार जायसवाल, लक्ष्मी टंडन, पंचराम, चैतराम सहित ग्रामीणों ने इन दोनों शराब कोचियों को पकड़ा था।