छेडख़ानी के आरोप में दो को जेल
भाटापारा - बीती रात्रि को साढ़े 11 बजे हथनीपारा वार्ड में जमुना प्रसाद वर्मा के घर में जागेश्वर यदु मोहन एवं पप्पू ने घर में घुसकर मारपीट की। इसके अलावा उसकी लड़की से भी छेडख़ानी की। जमुना प्रसाद की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराया है। इन्हें गिरफ्तार कर रिमांड में जेल दाखिला कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में थे। इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है।