जल कर बकाया, काटे नल कनेक्शन
भाटापारा - नगरपालिका परिषद ने बुधवार को नगर के बकायादारों के खिलाफ सख्त मुहिम शुरू कर दी है। पालिका ने संपत्ति कर, जलकर या काम्पलेक्स किराया के सिलसिले में मुहिम छेड़ी है। जल कर के रूप में करीब एक करोड़ रुपए से ऊपर नगर में बकाया है। इसको लेकर परिषद सख्ती के मूड में है। काफी अर्से के बाद करीब 20 वर्षों से हथनीपारा में एक नल कनेक्शन को काटा गया। वहीं आज दूसरी कार्यवाही में परशुराम वार्ड में भी एक नल कनेक्शन को काटा जा रहा है। पालिका ने ड्रिल मशीन लेकर सीसी रोड के नीचे में लगे नल कनेक्शन को काटा। भाटापारा शहर में करीब आठ हजार से अधिक घरेलू नल कनेक्शन हैं। प्रभारी सीएमओ एके भटनागर ने बताया कि जल कर नहीं पटाने वालों के खिलाफ यह पूरी कार्यवाही शहर के सभी वार्डों मे की जाएगी।
नगरीय प्रशासन रायपुर की बैठक में नगरीय सचिव ने स्पष्ट निर्देश बकायादारों से वसूलने हेतु आदेश जारी किए हैं। इसी के तहत अब यह कार्यवाही शहर में शुरू की गई है।